पांचवां मुंबई ग्लोबल अचीवर्स अवार्ड और मिस एंड मिसेज मुंबई ग्लोबल इंडिया ब्यूटी कांटेस्ट सफलतापूर्वक सम्पन्न

"मुंबई ग्लोबल" (साप्ताहिक पत्र, हिन्दी व अंग्रेजी) द्वारा आयोजित पांचवां मुंबई ग्लोबल अचीवर्स अवार्ड सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गया। इसमें रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच "आशिक़ी" फेम स्टार राहुल रॉय ने पुरस्कार प्रोग्राम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया। साथ में पुरस्कार के संस्थापक और "मुंबई ग्लोबल" के सम्पादक राजकुमार तिवारी की माता सरस्वती देवी और वरिष्ठ अभिनेता व गायक कलाकार अरूण बक्शी ने भी दीप प्रज्वलन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। 'कभी कभी', 'नूरी', 'चांदनी', 'सिलसिला' जैसी हिट फिल्मों के लेखक और "बाज़ार" के निर्देशक सागर सरहदी विशेष तौर पर उपस्थित थे। उन्हें लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड प्रदान किया गया। प्रियंका सिंह राजपूत, पूजा गुप्ता, अपर्णा भारती, प्रेम गाड़ा,मीनू कुमार, रचना भीमराजका को गेस्ट ऑफ ऑनर का पुरस्कार दिया गया। "मायापुरी" के पत्रकार शरद राय को भी ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। जूरी सदस्य राहुल रॉय, पृथ्वी, वैष्णवी, श्वेता रॉय, अली खान, सविता राणा भारती, साबिर अली, डॉ० अजय सहाय को भी ट्रॉफी देकर विशेष जूरी अवार्ड से सम्मानित किया गया। पेंटल, शाहबाज खान, पंकज बेरी, गुलशन पांडेय (सभी एक्टर्स) व संजय कोर्बे (कोरियोग्राफर), मंगेश पवार (डायरेक्टर), राजू गवली (कैमरामैन) तथा शबाब साबरी, रश्मि मुखर्जी, मधु कुमारी, पूर्ति ढींगरा, अनीता सिंह, निवेदिता चक्रवर्ती, अभिषेक खंडेलवाल, विनीता बिंदल, शैलेश वोभाटे, निहार सरसवाला, विमल राठी, केवल कुमार, अज़हर हुसैन (निर्देशक), सृष्टि माहेश्वरी, विनोद कुमार को भी अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। वरिष्ठ अभिनेता अरूण बक्शी के सोलो म्यूजिक वीडियो 'दिलबर' की स्क्रीनिंग की गई और श्री बक्शी को सम्मानित भी किया गया। महानगर मेल के संपादक रणवीर गहलोत और निर्माता निर्देशक रईस खान को भी सम्मानित किया गया, इस कार्यक्रम में फैशन शो भी आयोजित हुए और देश के कई हिस्सों से आई लड़कियों को सम्मानित किया गया। मिसेज़ मुंबई ग्लोबल इंडिया का खिताब साया बरुआ ने जीता। श्वेता माटे, डिम्पल पांचाल, हेमा सक्सेना क्रमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय रनर अप रहीं। मिस श्रेणी में अनु काम्बोज विजेता रही। तषिका अरोड़ा, श्रुति अरु और सेजल केरकट्टा रनरअप रहीं। सुफियान कापड़िया और लेस्ली त्रिपाठी ने शानदार एंकरिंग की। ममता मंगलानी (ड्रेस पार्टनर), साम्या धमास्कर और गज़ल शेख (मेकअप पार्टनर्स), पल्लवी कौशिक (शो डायरेक्टर) ने इस आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।